Monday, December 29, 2008

वो आँखें, कह देती हैं सब




कह ना पायें, जो उनके लब
वो आँखें, कह देती हैं सब

पहले तो सबका इक ही था
अब सबका अपना अपना रब

हालत तो देखो इन्‍सां की
खुद ही से डरता है वो अब

तनहा काटो तब पूछेंगे
होती है कितनी लम्‍बी शब

खुद को भी मुजरिम पाओगे
अपने भीतर, झांकोगे जब

हरदम आंसू, मत छलकाओ
मन मर्ज़ी का, होता है कब

नीरज आँखें, खोलो देखो
हर सू उसके ही, हैं करतब



( गुरु देव पंकज सुबीर जी के आशीर्वाद से लिखी ग़ज़ल )