Monday, March 9, 2009

समझ लेना की होली है

सभी पाठकों को होली की शुभ कामनाओं के साथ पेश है होली पर ही एक ग़ज़ल जिसे तराशा है गुरु 'पंकज सुबीर' जी ने.




करें जब पाँव खुद नर्तन, समझ लेना की होली है
हिलोरें ले रहा हो मन, समझ लेना की होली है

इमारत इक पुरानी सी, रुके बरसों से पानी सी
लगे बीवी वही नूतन,समझ लेना की होली है

तरसती जिसके हों दीदार तक को आपकी आंखें
उसे छूने का आये क्षण, समझ लेना की होली है

हमारी ज़िन्दगी यूँ तो है इक काँटों भरा जंगल
अगर लगने लगे मधुबन, समझ लेना की होली है

कभी खोलो हुलस कर, आप अपने घर का दरवाजा
खड़े देहरी पे हों साजन, समझ लेना की होली है

बुलाये जब तुझे वो गीत गा कर ताल पर ढफ की
जिसे माना किये दुश्मन, समझ लेना की होली है

अगर महसूस हो तुमको, कभी जब सांस लो 'नीरज'
हवाओं में घुला चन्दन, समझ लेना की होली है



होली के अवसर पर हँसता हुआ नूरानी चेहरा....मेरा

68 comments:

  1. waah neeraj ji waah kya kamaal ki kahi aapne holi ke liye sadesh... aapko bhi holi ki dhero badhaiyaan aur shubhkamanaayen.. guru dev ko charan saparsh kahen..
    ye nuraani chehra to khub bhaya,,...


    arsh

    ReplyDelete
  2. हवा जब फागुनी हो, और गज़ल लिख लाये हों ’नीरज’
    टिप्पाणियाँ टूट के बरसें तो समझ लेना की होलॊ है...

    --भाई वाह, बहुत खूब!! छा गये.

    आप को होली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाऐं.

    ReplyDelete
  3. हँसते हुए बड़े हसीन लग रहे हैं आप. ब्लॉगवाणी पर भी यही फोटू सटवा दो.

    ReplyDelete
  4. बहुत बढ़िया । :)
    आपको और आपके परिवार को होली मुबारक ।

    ReplyDelete
  5. भाई नीरज जी,

    अच्छी लगी "होली है" से लेकर ........ "हँसते हुए नूरानी चेहरे" तक की पेशकश

    किस-किस की तारीफ करुँ.
    अंत में जो दिखाया, मुस्कराया
    समझ लिया कि होली है!!!!!!!!!!!!!!!!!!!!

    मेरे ब्लॉग पर भी है एक पेशकश मौजूद जो ईद और होली को ही सपर्पित है , कृपया उसे अपनी त्वरित टिप्पणी से नवाजे.

    चन्द्र मोहन गुप्त

    ReplyDelete
  6. chutki bhari abeer holi ki shubhkamnaaon ke saath......
    holi ke rang me doobi rachna bahut achhi lagi

    ReplyDelete
  7. कविता भी सुन्दर है और चेहरा भी! :-)

    ReplyDelete
  8. ज्ञानदत्‍त जी की बात से असहमत हूं । दरअस्‍ल में कविता से जियादह सुंदर चेहरा है । भगवान इस चांद से चेहरे को ब्‍लाग जगत की अलाओं और बलाओं से बचा कर रखे ।

    ReplyDelete
  9. होली के मौके पर बहुत सुंदर लगी आपकी रचना ...

    ReplyDelete
  10. आपको परिवार सहित होली की हार्दिक शुभकामनाएं.

    Regards

    ReplyDelete
  11. होली की शुभकामनाऐं..

    समझ गये हम होली है.. सुन्दर रचना..

    ReplyDelete
  12. वाह जी वाह होली पर इतनी अच्छी गज़ल। मजा आ गया। आप और आपके परिवार को रंगो भरी होली मुबारक।

    ReplyDelete
  13. क्या बात है नीरज....होली के रंगों में डूबी
    आपको भी रंगभरी होली की मुबारकबाद

    ReplyDelete
  14. गजब लिख दिए हैं भैया. जो नीचे हंस रहे हैं,एक-एक शेर पर भारी पड़ रहे हैं....:-)

    लिखें जब हास्य गजलें और रंग दें अक्षरों को वे
    हँसे और दांत भी दिक्खें, समझ लेना कि होली है

    ReplyDelete
  15. नीरज जी समझ लिया होली है । क्या बात है आप तो एकदम रंगीन हो गये हैं । कहीं कुछ .......................?
    बुरा न मानो होली है ।

    ReplyDelete
  16. होली की बहुत शुभकामनाएं.

    ये हमारे संतू को आपने क्यों बंद कर रखा है जी खाम्खा मे त्योंहार के दिन.:)

    ReplyDelete
  17. बुलाये जब तुझे वो गीत गा कर ताल पर ढफ की

    जिसे माना किये दुश्मन, समझ लेना की होली है


    अगर महसूस हो तुमको, कभी जब सांस लो 'नीरज'
    हवाओं में घुला चन्दन, समझ लेना की होली है
    waah bahut khub,holi mubarak:)

    ReplyDelete
  18. बहुत सुन्दर नीरज जी. आपका चेहरा थोरा बदला हुआ लगता है :D

    कौतुक (http://paricharcha.wordpress.com)

    ReplyDelete
  19. waah waah , holi ka har rang bhar diya aapne to.mazaa aa gaya...........ab to isi khyal ke sath holi khelenge.
    vaise hansta hua noorani chehra........... jo pic hai achchi hai magar hamare liye to wo jiski hai usi ki hai aapki nhi.

    ReplyDelete
  20. वाक़ई समझ में आया कि होली है...सब रंगे हैं रंग में...! हमारा प्रणाम...!

    ReplyDelete
  21. hay kyaa aawaz ki
    aur surat kitni bholi hai

    de dekar tippnani apni
    hame kaha ji hloi hai

    upar ke photo me
    balti liye khadaa ye kaun?

    upar neeche jo likha
    is baar bas yahi hamaari holi hai

    ReplyDelete
  22. बहुत ख़ूब साहब,
    रंगों के त्योहार होली पर आपको एवं आपके समस्त परिवार को हार्दिक शुभकामनाएँ

    ---
    चाँद, बादल और शाम
    गुलाबी कोंपलें

    ReplyDelete
  23. हम भी रंग गए आपकी यह होली की गजल पढ़ कर ..बहुत बढ़िया .होली मुबारक आपको

    ReplyDelete
  24. हवा जब फागुनी हो, और गज़ल लिख लाये हों ’नीरज’
    टिप्पाणियाँ टूट के बरसें तो समझ लेना की होलॊ है...


    क्या शेर मारा है जी.. मज़ा आ गया.. वैसे आपकी तबीयत ठीक नही लगती.. देखिए ना नीचे फोटो में कितने दुबले लग रहे है.. जब आप हमसे मिले थे तो माशाल्लाह जवान थे.. पर आपके दाँत तो आपके चेहरे से भी सुंदर है.. कौनसा मंजन इस्तेमाल करते है.. आपने मिष्टी बिटिया के साथ होली खेलने का लालच जो दिया.. हम जोधपुर गये ही नही.. जयपुर में ही अटक गये..

    वैसे मिष्टी बिटिया की फोटो तो बड़ी कमाल है.. बिल्कुल रॉक स्टार लग रही है...

    बहरहाल होली की शुभकामनाए स्वीकार कीजिए..

    ReplyDelete
  25. Wah ji kya baat hai
    aapko padh kar man jhoom utha

    Samajh lena ki holi hai kamaal

    bahut bahut subhkamanye holi ke pawan avsar par

    ReplyDelete
  26. इतनी सुंदर गजल सामने है, अपनी तो होली शुरू...
    और आपका रूप!!! विधाता की कारयित्रि प्रतिभा का सशक्त प्रमाण-
    तेरे चेहरे से नजर नहीं हटती, नजारे............

    ReplyDelete
  27. नीरज भाई तथा हिन्दी ब्लोग जगत के सभी को इस उल्ल्लासमय रँगोँ के मध्य
    शुभकामनाएँ
    क्या मस्तीभरी गज़ल लिखी है जी वाहवा ~
    - लावण्या

    ReplyDelete
  28. jab din rah gaye ho kam.
    magar man me ho halchal...si.

    samajh jana ki holi hai..

    ReplyDelete
  29. नीरज जी
    देर से आने के लिए माफ़ी........
    बहूत ही खूबसूरत ग़ज़ल है...होली के हास्य के साथ कोमल भावनाएं भी मिला दीं है आपने, सारे शेर लाजवाब हैं, जानदार, होली की तरह अलग अलग रंग भरे
    आपको और आपके परिवार को होली की शुभ कामनाएं

    ReplyDelete
  30. वाह...क्या खूब ग़ज़ल कही है आपने होली पर!और हँसता हुआ नूरानी चेहरा तो बहुत भाया!होली मुबारक....

    ReplyDelete
  31. वह नीरज जी इतने दिनों से बेकार ही इधर उधर भटक रहे है .आपके ब्लॉग को छोड़ कर .होली है ये यहीं आकर पक्का हुआ .
    आपको और आपके परिवार को ढेर सी गुलाब की पंखडियों और मोगरे के इत्र के साथ होली मुबारक .हमारे भोपाल में,और पुरे प्रदेश में ही इस साल पानी की कमी है और वैसे भी केमीकल रंगों की बजाय फूलों की होली अधिक काव्यमय लगती है .

    ReplyDelete
  32. भई वाह्! क्या खूब लिखा है....बहुत ही उम्दा रचना....
    होली के पावन पर्व पर आपको सपरिवार हार्दिक शुभकामनाऎं........

    ReplyDelete
  33. हम तो पूरा रंगा गए.

    ReplyDelete
  34. नीरज जी आप ने तो रंगॊ मै भर भर के शेर मारे, बहुत अच्छा लगा ओर यह हंसता हुय नूरानी चेहरा भी प्यारा लगा.....


    आपको और आपके परिवार को होली की रंग-बिरंगी ओर बहुत बधाई।
    बुरा न मानो होली है। होली है जी होली है

    ReplyDelete
  35. नजर में हूर उतरे और सुखन से नूर बरसे
    मुकाबिल हो अगर नीरज समझ लेना की होली है
    बधाई भाई नीरज को कहो मैं और क्या दे दूँ
    कलम ने रंग बरसाए ,समझ गये आज होली है

    ReplyDelete
  36. Bahut achcha likha hai aapne.. Hamesha ki tarah..

    Majedaar...
    :-)
    -R

    ReplyDelete
  37. वाह होली का क्या खूब रंग जमाया है
    अगर महसूस हो तुमको जब कभी सांस लो नीरज
    हवाओं में घुला चंदन, समझ लेना कि होली है ।
    बधाई ।

    ReplyDelete
  38. aadarneeya neeraj ji
    deri se aane ke liye maafi chahta hoon

    aapko aur aapke pariwaar ko holi ki der saari badhai

    ab sach kahun , holi ka asli maza to aapke blog par hi aa raha hai ..

    kitne saare colour bhiker kar rakhe hai , aur upar se ye behatreen gazal aur ye sundar sa photo.[ waise ye pic meri jyaada lag rahi hai ... ha ha ]

    holi ke shub-awasar par guru ke charno ne gulaal daal jaata hai .. meri oor se mera pranaam sweekare, aur hamesha apna pyaar banaaye rakhe ..

    aapka

    vijay

    ReplyDelete
  39. हर क्षंद पर सिर्फ वाह-वाह ही कह सकता हूँ.

    ReplyDelete
  40. बहुत सुंदर रचना...

    आप सबको होली की ढ़ेर सारी शुभकामनाएँ...

    ReplyDelete
  41. आपको व परिवार को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं .

    ReplyDelete
  42. wah neeraj ji , holi ke avsar par ek anupam rachna, dheron badhai.main der se pahuncha kshama.holi par aapko aur apke pariwar ko shubhkaamnaayen.

    wo aaye blog par apne, samajh gaye aaj holi hai
    haqeeqat ban gaye sapne samajh gaye aaj holi hai

    ReplyDelete
  43. Waah! Waah !waah!

    itni sundar gazal ..holi ke is rang birangey avsar par..

    bahut hi pasand aayi yah parstuti..

    aur yah kya??aakhir mein ,aap ne kis ka chitr laga diya..hansta hua noorani chehra!!!!!!!

    :D
    isey dekhkar kis ko hansi na aa jaye!double hit hai aaj aap ki yah post

    ReplyDelete
  44. होली के शुभ अवसर पर,
    उल्लास और उमंग से,
    हो आपका दिन रंगीन ...

    होली मुबारक !
    'शब्द सृजन की ओर' पर पढें- ''भारतीय संस्कृति में होली के विभिन्न रंग''

    ReplyDelete
  45. गज़ब की ग़ज़ल है नीरज जी.
    ========================
    आपको होली की शुभकामनाएँ
    डॉ.चन्द्रकुमार जैन

    ReplyDelete
  46. holi ke rangon jesi rangbirangi sunder gazal ke liye badhaai holi mubarak ho

    ReplyDelete
  47. सुन्दर प्रस्तुति..
    रंगों के पर्व होली के अवसर पर आपको और आपके परिवारजनों को हार्दिक शुभकामनाये

    ReplyDelete
  48. आपको व परिवार को होली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं

    ReplyDelete
  49. शुभ होली सर।

    ReplyDelete
  50. क्या बात है ! किस किस बात की तारीफ़ हो मालिक ?

    होली मुबारक़ !!

    ReplyDelete
  51. मज़ा आ गया होली के रंगों से रंगारंग इस ग़ज़ल को पढ़कर !

    ReplyDelete
  52. बहुत सुन्दर गजल है, सभी रंग - गुलाल समाहित हैं!!!!!!

    ReplyDelete
  53. इमारत इक पुरानी सी, रुके बरसों से पानी सी
    लगे बीवी वही नूतन, समझ लेना कि होली है

    भाभी को पढ़वाते हैं अभी ये गज़ल।

    आपको समस्त परिवार सहित होली की शुभकामनायें।

    ReplyDelete
  54. बहुत ही शानदार॥
    आपको भी होली की शुभकामनायें...

    ReplyDelete
  55. holi ka rang jam gayaa saahab,,,,
    shaandaar ghazal,,,aur laajwaab tasweer se,,,
    mubaarak,,,

    ReplyDelete
  56. हिंदी युग्म के सभी साधको को होली के रंगारंग पर्व पर हार्दिक शुभकामनाएं __टिल्लन रिछारिया !

    ReplyDelete
  57. यह खुमिजाज फोटो सब को सप्रेम भेंट करें __सब को लगेगा ....मेरा फोटो मुझी को क्यों भेजा !!!

    ReplyDelete
  58. जनाबे नीरज साहिब
    होली पर आपकी ग़ज़ल देखी तबीयत बहिश्त हो गई
    इंदर धनुष के रंगों से सजी संवरी ग़ज़ल देख कर ऐसा लगता है
    के आपने जैसे रंगों का गुलदस्ता भेज दिया हो ख़ुशी तो हुई
    लेकिन उसके बाद उदासी छा गई ज़माना गुज़र गया कभी होली नहीं खेली
    माज़ी की चंद खुबसूरत यादें होली के दिन रुला जाती हैं आपने ग़ज़ल में होली की जो मंज़र कशी की है
    और जो खुबसूरत शेएर निकाले हैं तारीफ के काबिल हैं यह आपके फन का कमाल है

    रंगों की बौछार तो लाल गुलाल के टीके
    बिन अपनों के लेकिन सारे रंग ही फीके

    चाँद शुक्ला हदियाबादी
    डेनमार्क

    ReplyDelete
  59. आपको होली की शुभकामनाएं।

    ReplyDelete
  60. Neerajbhai

    Shaandaar Gazal!
    Plz remove the pic.
    -Harshad Jangla
    Atlanta, USA

    ReplyDelete
  61. भीगे जो तन, बिना सावन, मिले भगवन,
    बिना पूजन, समझ लेना कि होली है ।

    और फ़ोटो के संदर्भ में---

    दिखे जब दांत, खडे हों कान, और चेहरे पर,
    हो भोलापन , समझ लेना कि होली है ।

    होली की बधाई!!!

    ReplyDelete
  62. hi..nice to go through your blog...
    heard that a new Indian language typing tool and much more superior than the Google's indic transliteration tool is in the market...? name of it is..."quillpad"
    have you know about it...?

    it has an option for rich text and gives you 9 Indian languages too... try it out and let me know...

    www.quillpad.in

    Keep writing...

    Jai Ho....

    ReplyDelete
  63. जरा देर हो गयी आने में...पर आ के मन होली के रंग में भीग गया. ऐसी सदाबहार कविता की जब पढो तो लगे की होली है. बहुत खूबसूरत लिखा है नीरज जी.

    ReplyDelete
  64. देर के लिए माफी , रचना के लिये बधाई .
    इमारत इक पुरानी सी, रुके बरसों से पानी सी
    लगे बीवी वही नूतन, समझ लेना कि होली है.
    मज़ा आ गया

    ReplyDelete
  65. Wow, I like your post, well maintained & written. Festivals are most important part of life, gives us happiness, meaning of living a life. It bring whole community together like a family. Hi, I am also a blogger, write blogs on festival topics so, please check out my blogs too. If you like than please comment and share. Thank you!

    ReplyDelete
  66. अल्फाज़ रहित
    खूबसूरत गज़ल

    ReplyDelete

तुझको रक्खे राम तुझको अल्लाह रक्खे
दे दाता के नाम तुझको अल्लाह रक्खे